Wednesday 26 July 2017

काबुल में कार ब्लास्ट: 24 लोगों की मौत, 2 महीने में दूसरा बड़ा हमला

काबुल. यहां के गुलाई दावा खाना इलाके में सोमवार को हुए कार में 24 लोगाें की मौत हो गई। 42 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह ब्लास्ट एक फिदायीन ने किया। अभी तक इस की आतंकी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मौके पर रेस्क्यू किया जा रहा है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। काबुल में बीते दो महीने में हुआ यह दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले 31 मई को इंडियन एंबेसी के पास हुए ब्लास्ट में 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

हमलों में सबसे ज्यादा पिछले साल हताहत हुए
- यूनाइटेड नेशंस असिस्टेंस मिशन इन अफगानिस्तान (UNAMA) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल अफगानिस्तान में हमलों में 3498 आम लोगों की मौत हुई थी। 7920 लोग घायल हुए। यानी 11418 लोग हताहत हुए। पिछले आठ सालों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा था। 2015 की तुलना में इसमें 2% का इजाफा हुआ था।
- UNAMA की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल मार्च तक अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक और आतंकी हमलों में 715 लोगों की मौत हुई थी। 1466 लोग घायल हुए थे।
अमेरिकी फौज आने के बाद बढ़ रहीं मुश्किलें
- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिकी और विदेशी सेनाएं अफगानिस्तानी फोर्स की मदद करती रही हैं।
- फिलहाल यहां 8400 अमेरिकी सैनिक और 5000 नाटो सैनिक हैं। इनका मुख्य काम सलाहकार के रूप में काम करना है।
- छह साल पहले तक यहां एक लाख से ज्यादा अमेरिकी सैनिक थे। 2011 से 2013 के बीच अमेरिकी फौज की वापसी के बाद यहां आतंकी हमलों में तेजी आई है।

Source:-Bhaskar
View more about our services:-Business Email Service provider company

No comments:

Post a Comment

Featured post

Truants In Meet Worsen Karnataka Coalition Turmoil; Rebels On The Move

BENGALURU/MUMBAI: Karnataka's year-old Congress-Janata Dal (Secular) alliance government is unsafely near losing power with 13 acquiesc...